Rohit Sharma Birthday: जाने कैसे और किसके साथ मनाया रोहित शर्मा ने अपना 37 वा जन्मदिन।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा ने टीम को पांच बार खिताबी जीत दिलाई है।

आईपीएल खेल रहे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा फिलहाल आईपीएल 2024 का हिस्सा हैं। वह मुंबई इंडिंयस के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाजी की भूमिका निभा रहे हैं। अब तक उनके बल्ले से ठीक ठाक रन निकले हैं। रोहित ने अब तक 9 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 160 के स्ट्राइक रेट के साथ 311 रन बना चुके हैं।

वर्ल्ड कप में करेंगे कप्तानी

आईपीएल 2024 के बाद रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में एक्शन में नजर आएंगे। इस बड़े टूर्नामेंट में रोहित के कन्धों पर कप्तानी की जिम्मेदारी होगी। 2023 में हुए ODI वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान थे, जब टीम ने बिना कोई मैच गंवाए फाइनल की टिकट पक्की की थी। हालांकि, भारत को ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मैच में हरा दिया था