Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी 18 या 19 मई कब? सही तारीख, पूजा मुहूर्त यहां जानें

Mohini Ekadashi 2024: एकादशी का व्रत हर प्रकार के पाप को मिटाकर सुख की अनुभूति कराता है। एक प्रकार से मोहिनी एकादशी के व्रत से व्यक्तियों को राजसुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जानिए मोहिनी एकादशी कब है? 18 या 19 मई को?

हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि 18 मई को सुबह 11:22 पर शुरू होकर 19 मई 2024 को दोपहर 01:50 तक रहेगी। शास्त्रों में एकादशी व्रत सूर्योदय के साथ ही मनाया जाता है, इसलिए मोहिनी एकादशी 19 मई 2024 को है।

मोहिनी एकादशी 19 मई 2024 विष्णु पूजा मुहूर्त – सुबह 07:10 – दोपहर 12:18 ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:05 – 04:47 अभिजित मुहूर्त – सुबह 11:50 – दोपहर 12:45 गोधूलि मुहूर्त – रात 07:06 – रात 07:27 अमृत काल – रात 08:33 – रात 10:20