कौन हैं भजन लाल शर्मा? | Bhajanlal Sharma | Election 2023

Ishwar Chand
7 Min Read

Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma

Bhajanlal Sharma

भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री (Rajasthan New CM) होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। एक बार फिर पार्टी ने तमाम कयासों के उलट मुख्‍यमंत्री का चुनाव किया है। भजनलाल शर्मा राजस्‍थान की सांगानेर विधानसभा सीट से चुनकर आए हैं और पहली बार विधायक बने हैं। ऐसे में पार्टी ने उन्‍हें सीएम बनाकर हर किसी को चौंका दिया है। शर्मा को राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का करीबी माना जाता है।

WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री (Rajasthan New CM) का नाम अब घोषित हो गया है। अब राजस्थान की सरकार की कमान भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के हाथों में होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। वे सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इनके नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिया था। इसके साथ ही पार्टी ने तय किया है कि राजस्थान में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इसके लिए प्रेम चंद बैरवा और दीया कुमारी के नाम पर मुहर लगाई गई है। स्पीकर के पद के लिए वासुदेव देवनानी का नाम फाइनल किया गया है।

भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) भरतपुर से हैं, लेकिन उन्हें वहां टिकट नहीं दिया गया था क्योंकि इस सीट पर उनकी जीत मुश्किल मानी जा रही थी। ऐसे में उन्होंने सांगानेर से चुनाव लड़ा और भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से पराजित किया है। शर्मा संगठन के आदमी हैं। वह राज्य में भाजपा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले महामंत्रियों में से एक हैं। राजनीति में अपने शुरुआती दिनों में शर्मा भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं।

Read More  New Telecom Bill 2023: मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बदल जाएंगे नियम, जानिए फ़ायदे और नुक़सान

उन्हें राजस्थान में किसी भी पार्टी गतिविधि के लिए सबसे आगे रहने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, लेकिन वह काफी लो प्रोफाइल हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने किया। इसके बाद सभी विधायकों ने उनका समर्थन किया। इससे पहले, भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर जयपुर पहुंचे। उनके साथ सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडेय भी जयपुर आए। राजस्थान में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भी चार्टर्ड विमान से उनके साथ पहुंचे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर नेताओं का स्वागत किया।

भजनलाल शर्मा राजनीतिक करिअर [Political Career]

भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) अब राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता की कमान होंगे। उन्होंने अपने पॉलिटिकल करियर में भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में चार बार काम किया है। 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव में, जनता ने उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना। इससे पहले, भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) की राजनैतिक यात्रा के बारे में जानते है।

भरतपुर के अटारी गांव में जन्मे सीएम भजनलाल माध्यमिक शिक्षा की पढ़ाई करने नदबई पहुंचे और एबीवीपी के संपर्क में आए। उनके मित्र एडवोकेट राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि 1984 में हाथ से बुश बनाते और संगठन के लिए दीवार पर लिखते थे। 1990 में कश्मीर मार्च में शामिल हुए। उधमपुर में गिरफ्तारी दी। 1991-92 में भाजयुमो की जिम्मेदारी मिली। 1992 में श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में जेल गए। वर्ष 2000 में 27 वर्ष की उम्र में अटारी सरपंच और 2010 से 2015 तक अटारी पंचायत समिति सदस्य रहे। इसके बाद भाजयुमो भरतपुर जिला मंत्री, जिला महामंत्री, तीन बार जिलाध्यक्ष बने।

Read More  One Nation One Election

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का भरतपुर जिला मंत्री,जिला महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2009 से 2014 तक भारतीय जनता पार्टी भरतपुर के जिलाध्यक्ष रहे। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में संगठन मजबूत हुआ और पार्टी की सीटें बढ़ी। 2014 में प्रदेश उपाध्यक्ष और 2016 प्रदेश महामंत्री का कार्य संभाला। इस दौरान कई बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा किया।

bhajanlal-sharma

विधान सभा चुनाव 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मे उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया था। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 मतों के अंतर से हराकर अपना स्थान प्राप्त किया है। वह भी भाजपा के राज्य महासचिव हैं। शर्मा को आरएसएस और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के करीब माना जाता है।

12 दिसंबर, 2023 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री चुना गया हैं। इसी के साथ पार्टी द्वारा दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी चुना गया हैं। भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति को भाजपा की ब्राह्मण समुदाय के प्रति उनके संपर्क के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान में ब्राह्मण लगभग सात प्रतिशत जनसंख्या का हिस्सा हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संपत्ति [Net Worth]

भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के पास 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति और देनदारी में 35 लाख रुपये हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए संपत्ति के ब्योरे के मुताबिक, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की नेट वर्थ 115,000 रुपये नगद है, और उनके बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपये जमा हैं।

Read More  Article 30 in hindi

सीएम भजनलाल के पास तीन तोला सोने की आभूषण हैं, और उनके पास एलआईसी और एचडीएफसी की दो बीमा पॉलिसियां हैं। इसके अलावा, उनके पास एक टाटा सफारी कार है, जिसकी कीमत हलफनामे में 5 लाख रुपये बताई गई है, और एक टीवीएस विक्टर बाइक भी है।

Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
Share This Article