राम मंदिर दर्शन 2024 | Ayodhya Darshan

Ishwar Chand
19 Min Read
Ayodhya Darshan

अयोध्या दर्शन वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी | Ayodhya Darshan

Ayodhya Darshan
Ayodhya Darshan

Ayodhya Darshan: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। यदि आप भी अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस अयोध्या ई-गाइड (Ayodhya Darshan) में आपको मिलेगी संपूर्ण जानकारी। इसमें वो सभी जानकारियां संकलितकी गई हैं, जो अयोध्या पहुंचने से लेकर शहर में घूमने तक में मददगार साबित होंगी।

WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
Contents
अयोध्या दर्शन वो सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी | Ayodhya Darshanराम मंदिर कब खुलता है?मंदिर में दर्शन कैसे होंगे? | Ayodhya Darshanरामलला की आरती का समय क्या है? | Ayodhya Darshanआरती में कैसे शामिल हो सकते हैं? | Ayodhya Darshanपास की ऑफलाइन व्यवस्थाऑनलाइन व्यवस्थावीआईपी दर्शन की क्या व्यवस्था है?मंदिर में प्रसाद क्या मिलेगा?प्रसाद कहां से मिलेगा?चढ़ाने के लिए प्रसाद ले जा सकते हैं?मंदिर में अंदर क्या ले जा सकेंगे?कैसे पहुंचें अयोध्या | Ayodhya Darshanएयर कनेक्टिविटीरेल कनेक्टिविटीकई विशेष ट्रेनसड़क कनेक्टिविटीसड़क और बस से कनेक्टिविटीउत्तरप्रदेश के शहरों से दूरी व यात्रा समयकहां रुक सकते हैं? | Ayodhya Darshanअयोध्या में राम मंदिर के पास पांच किमी के दायरे में रुकने के प्रमुख स्थान इस तरह हैं5 से 7 किलोमीटर के दायरे में यह होटल भीप्रमुख दर्शनीय स्थलहनुमानगढ़ी- राम मंदिर से दूरी 500 मीटरछोटी देवकाली- राम मंदिर से दूरी 1 किमीकनक भवन- राम मंदिर से दूरी 1 किमीसीता रसोई- राम मंदिर से दूरी 1 किमीसरयू तट- राम मंदिर से दूरी 2 किमीनागेश्वरनाथ महादेव दर्शन 2 किमी दूरमणिराम दास छावनी- राम मंदिर से दूरी 1 किमीरामलला सदन- राम मंदिर से दूरी 1 किमीदशरथ महल- राम मंदिर से दूरी 700 मीटररंग महल- राम मंदिर से दूरी 1 किमीअयोध्या के पास यह 4 तीर्थ भी देखेंअयोध्या में साल के प्रमुख उत्सव | Ayodhya Darshan10 टिप्स अयोध्या में काम आएंग | Ayodhya Darshan

राम मंदिर कब खुलता है?

सुबह- 6.30 से दोपहर 12.00 बजे तक
दोपहर- 2.30 से रात 10.00 बजे तक (समय में परिवर्तन संभव)

मंदिर में दर्शन कैसे होंगे? | Ayodhya Darshan

  • Ayodhya Darshan: राम मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर की दरी करीब 200 मीटर है। यहां से मंदिर तक पहुंचने के लिए बुजुर्गों और विकलांगों के लिए व्हीलचेअर की सुविधा भी रहेगी।
  • Ayodhya Darshan: मंदिर में आपको सिंह द्वार होते हुए 32 सीढ़ी चढ़कर राम मंदिर में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद आप पांच मंडप पार करके गर्भ गृह में रामलला के दर्शन 30 फीट दूरी से कर पाएंगे।

रामलला की आरती का समय क्या है? | Ayodhya Darshan

मंगला आरती – सुबह 4.30 बजे
शृंगार आरती – सुबह 6.30 से 7.00 बजे
भोग आरती – 11.30 बजे
मध्यान्ह आरती – दोपहर 2.30 बजे
संध्या आरती – शाम 6.30 बजे
शयन आरती – रात 8.30 से 9.00 बजे

  • रामलला के वीआईपी दर्शन और मंगला व शृंगार आरती के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी कोई व्यवस्था घोषित नहीं की है। शृंगार, भोग और संध्या आरती में भक्त शामिल हो सकेंगे।
  • भगवान दिन में ढाई घंटे (दोपहर 12 से ढाई बजे तक) विश्राम करेंगे। इस दौरान गर्भगृह के पट बंद रहेंगे।

आरती में कैसे शामिल हो सकते हैं? | Ayodhya Darshan

पास की ऑफलाइन व्यवस्था

आरती में शामिल होने के नियम ट्रस्ट तय कर रहा है। अभी ट्रस्ट द्वारा पास बनाया जाता है। ऑफलाइन पास श्रीराम जन्मभूमि कैंप ऑफिस से बनता है। इसके लिए आईडी प्रूफ देना अनिवार्य होता है।

Read More  Allahabad University CUET UG Admission 2024: Online Form

ऑनलाइन व्यवस्था

वीआईपी दर्शन की क्या व्यवस्था है?

मंदिर में वीआईपी दर्शन की कोई आधिकारिक व्यवस्था, टिकट या शुल्क नहीं है। अभी व्यवस्थाएं तय की जा रही हैं।

मंदिर में प्रसाद क्या मिलेगा?

राम मंदिर में भक्तों को ‘इलायची दाने’ का प्रसाद दिया जाएगा। यह चीनी और इलायची को मिलाकर बनाया जाता है। मंदिर परिसर में ही भक्तों
को नि:शुल्क प्रसाद की व्यवस्था है।

प्रसाद कहां से मिलेगा?

सभी भक्तों को प्रसाद बांटने के लिए मशीन लगाई गई है। ये मशीनें परिसर में दर्शनार्थियों के वापसी के रास्ते पर स्थापित हैं। अभी शुल्क के साथ प्रसाद की कोई व्यवस्था मंदिर में नहीं है।

चढ़ाने के लिए प्रसाद ले जा सकते हैं?

भक्त भी विशेष अनुमति से शाकाहारी और शुद्ध मिठाई और मेवे आदि का भोग लगवा सकते हैं। सुरक्षा कारणों से रामलला के मंदिर में भगवान
को अर्पित करने के लिए नारियल, फूल माला, शृंगार या कोई और चीज भक्त नहीं ले जा सकेंगे।

मंदिर में अंदर क्या ले जा सकेंगे?

मंदिर दर्शन के वक्त आप अंदर केवल पैसा और चश्मा जैसी जरूरी चीजें ही ले जा सकेंगे। अन्य वस्तुओ के लिए दर्शन मार्ग पर लाकर की सुविधा है।

कैसे पहुंचें अयोध्या | Ayodhya Darshan

एयर कनेक्टिविटी

अयोध्या पहुंचने के लिए देश के इन प्रमुख शहरों से फ्लाइट:-

शहरएयर लाइंसफ्लाइट का समयअयोध्या पहुंचेगी
दिल्लीइंडिगो (नियमित)दिन में 11.55दोपहर 1.15 पर
दिल्लीएअर इंडिया एक्स.सुबह 10 बजेसुबह 11.20
मुंबईइंडिगोदोपहर 12.30 बजेदोपहर 2.45 बजे
अहमदाबादइंडिगोसुबह 9.10 बजेसुबह 11 बजे
चेन्नईस्पाइस जेट 1 फरवरी सेदोपहर 12.40 बजेदोपहर 3.15 बजे
बेंगलुरूएअर इंडिया एक्सप्रेससुबह 7.30 बजे (बुध) सुबह 8.05 (सोम, गुरु)सुबह 10 बजे सुबह 10.35 बजे
कोलकाताएअर इंडिया एक्सप्रेसदोपहर 12.45 बजे (बुध) 1.25 बजे (सोम और गुरु)दोपहर 2.30 बजे दोपहर 3.10 बजे
Ayodhya Darshan

अयोध्या पहुंचने के लिए फरवरी से ये फ्लाइट्स भी शुरू हो रही हैं…

शहरएयर लाइंसफ्लाइट का समयअयोध्या पहुंचेगी
मुंबईस्पाइसजेटसुबह 8:20 बजेसुबह 10:40 बजे 2 फरवरी से हफ्ते में 6 दिन
बेंगलुरूस्पाइसजेटसुबह 10:50 बजेदोपहर 1:30 बजे 2 फरवरी से हफ्ते में 4 दिन
अहमदाबादस्पाइसजेटसुबह 6:00 बजेसुबह 8:00 बजे 1 फरवरी से
दिल्लीस्पाइसजेटसुबह 8:40 बजेसुबह 10:00 बजे 1 फरवरी से
दरभंगास्पाइसजेटसुबह 11:20 बजेदोप. 12:30 बजे 1 फरवरी से
जयपुरस्पाइसजेटसुबह 7:30 बजेसुबह 9:15 बजे 1 फरवरी से
पटनास्पाइसजेटदोपहर 2:25 बजेदोपहर 3:25 बजे 1 फरवरी से
पुणेआकासासुबह 8:50 बजेदोपहर 12:55 बजे 15 फरवरी से वाया दिल्ली
ग्वालियरएअर इंडिया एक्स.सुबह 8:15 बजेसुबह 11:20 बजे 16 जनवरी से वाया दिल्ली
Ayodhya Darshan

रेल कनेक्टिविटी

बड़े शहरों से अयोध्या पहुंचने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें और उनका समय-

Read More  Bihar SHSB CHO Backlog Recruitment 2024: Online Form
शहरट्रेन का नामप्रस्थानअयोध्या आगमनहफ्ते में कब
दिल्लीवंदे भारत एक्स.6:10 सुबह2:30 दोपहरसोम, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि, रवि
दिल्लीअयोध्या एक्स.6:20 शाम7:15 सुबहरोजाना
दिल्लीकैफियत एक्स.8:25 शाम6:56 सुबहरोजाना
अमृतसरसरयू यमुना एक्स.1:05 दोपहर8:51 सुबहसोम, बुध, शनि
अदमदाबादसाबरमती एक्स.11:10 रात4:22 सुबहसोम, मंगल, गुरु, शनि
जयपुरमरुधर एक्स.1:40 दोपहर4:43 सुबहसोम, गुरु, शनि
भोपालYPR GKP एक्स.3:35 रात4:24 दोपहरशनि
इंदौरINDB PNBE एक्स1:55 दोपहर7.45 सुबहशनि
मुंबईसाके त एक्स.6.00 सुबह8.00 सुबहबुध, शनि
कोलकाताKOAA JAT एक्स11.45 दोपहर6.21 सुबहरोजाना
बेंगलुरुYPR GKP एक्स11.40 रात4.24 दोपहरबुध
Ayodhya Darshan

कई विशेष ट्रेन

  • रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों को अयोध्याजी से जोड़ने वाली 1,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें 19 जनवरी से 100 दिनों तक चलाने की योजना है। इन ट्रेनों के बारे में आप अपने शहरों से पता कर सकते हैं।
  • दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ, जम्मू और कश्मीर सहित अन्य शहरों से ट्रेन चलाने की योजना है।

सड़क कनेक्टिविटी

अयोध्या के लिए बडे शहरों से सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी इस प्रकार है

शहरदूरी किमी में यात्रा में लगनेवाला समय
दिल्ली68811 घंटे
मुंबई160038 घंटे
जयपुर71013 घंटे
अहमदाबाद135034 घंटे
इंदौर93019 घंटे
भोपाल78113 घंटे
चण्डीगढ़91415 घंटे
रायपुर78219 घंटे
रांची66720 घंटे
पटना41711 घंटे
Ayodhya Darshan

सड़क और बस से कनेक्टिविटी

सभी बड़े शहरों से अयोध्या सड़क मार्ग से जुड़ी हुई है। यहां आप अपने वाहनों से भी जा सकते हैं और सरकारी व निजी बसों से भी। दिल्ली से अयोध्या के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की UPSRTC की बस सेवा भी उपलब्ध है।

उत्तरप्रदेश के शहरों से दूरी व यात्रा समय

उत्तरप्रदेश के इन प्रमुख पर्यटन शहरों से भी अयोध्या के लिए टैक्सी और बसें आसानी से उपलब्ध हैं-

शहरदूरी किमी मेंयात्रा में लगने वाला समय
आगरा46811 घंटे
लखनऊ1342.15 घंटे
गोरखपुर1332.15 घंटे
प्रयागराज1672.30 घंटे
वाराणसी2182.30 घंटे
Ayodhya Darshan

कहां रुक सकते हैं? | Ayodhya Darshan

अयोध्या में राम मंदिर के पास पांच किमी के दायरे में रुकने के प्रमुख स्थान इस तरह हैं

अयोध्या में ठहरने-रुकने की व्यवस्था लगातार बढ़ रही है। आसपास पांच किमी के दायरे में ही बहुत अच्छी व्यवस्था है। पढि़ए, राम मंदिर के आसपास ठहरने के मौजूद चुनिदां स्थानों के बारे में:-

स्थानकितने रूमकिराया (रु.)मंदिर से दूरीफोन नंबर
जैन धर्मशाला50500 से 20001.5 किमी6260 363 801
राम वैदेही मंदिर धर्मशाला2001000 से 30002 किमी75700 88000
कनक महल501000 से 30002 किमी9682958388
राम होटल501000 से 30001 किमी9415140674
रामप्रस्थ होटल401000 से 30002 किमी8115000098
रमीला कुटीर255,000 रुपए2 किमी
रामायणम होटल40-5020,000 तक3 किमी
Ayodhya Darshan

5 से 7 किलोमीटर के दायरे में यह होटल भी

पंचशील होटल, शान-ए-अवध होटल, कृष्णा होटल, तारा जी रिसार्ट आदिइन सभी होटलों का किराया एक हजार से लेकर 10 हजार तक है। यह सभी राम मंदिर से 5 से 7 किलोमीटर दूर हैं।

अयोध्या में भोजन के बारे में खास बात: पूरी अयोध्या शाकाहारी है। कई होटलों में बिना प्याज और लहसुन से बना भोजन भी मिलता है। जानकी महल और जैन धर्मशाला में भी बिना प्याज और लहसुन का भोजन मिलता है।

Read More  Bihar ITI CAT Online Counselling/Choice Filling 2024

प्रमुख दर्शनीय स्थल

अयोध्या में भगवान राम से जुड़े वो प्रमुख स्थान जो आप देख सकते हैं-

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के अलावा भगवान राम से जुड़े और भी कई स्थान हैं। इन स्थानों पर भगवान राम के चिन्ह मौजूद हैं। ये स्थान राम मंदिर केआसपास ही हैं-

Ayodhya Darshan
Ayodhya Darshan

हनुमानगढ़ी- राम मंदिर से दूरी 500 मीटर

महत्व- राम मंदिर जाने से पहले हनुमान मंदिर के दर्शन करने की परंपरा रही है। मंदिर में जो मूर्ति है, उसमें हनुमान जी मां अंजनी की गोद में हैं।
खुलने का समय- सुबह 4.00 बजे से रात 10.00 बजे तक खुला रहता है।

छोटी देवकाली- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

महत्व- यह माता सीता की कुल देवी का मंदिर है। मान्यता है कि उन्होंने यहां माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित की थी और वे यहां पूजा करने आती थीं।
खुलने का समय – सुबह से रात तक

कनक भवन- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

महत्व- माता कैकेयी ने श्रीराम और देवी सीता को यह भवन उपहार में दिया था। यह उनका व्यक्तिगत महल था। 1885 में ओरछा रियासत की महारानी वृषभानु कुंवर जूदेवी ने वर्तमान भवन का निर्माण करवाया था। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में श्रीराम और माता सीताजी की प्रतिमा स्थापित है।
खुलने का समय – सुबह 9.00 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक और शाम 4.30 से रात 9.30 तक।

सीता रसोई- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

महत्व – राम जन्म भूमि के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित सीता की रसोई एक प्राचीन रसोई है। इसका उपयोग सीताजी किया करती थीं।
खुलने का समय – सुबह से रात तक।

सरयू तट- राम मंदिर से दूरी 2 किमी

महत्व – अयोध्या में 14 प्राचीन घाट हैं। हर घाट से जुड़ी कुछ प्राचीन मान्यताएं है। पर्व के समय इन घाटों पर भक्त पवित्र स्नान करने जुटते हैं।

Ayodhya Darshan
Ayodhya Darshan

सरयू पर शाम की आरती

भगवान राम की नगरी अयोध्या में सरयू तट पर शाम की आरती 6 से 7 के बीच में होती है।

नागेश्वरनाथ महादेव दर्शन 2 किमी दूर

Ayodhya Darshan
Ayodhya Darshan

महत्व- भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर राम की पेढ़ी में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि इसका निर्माण श्रीराम के छोटे पुत्र कुश ने करवाया था।

मणिराम दास छावनी- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

महत्व- इस मंदिर में आमने-सामने दो हवेलियां हैं। यहां के वाल्मीकिजी भवन की दो मंजिलों की दीवारों पर संपूर्ण वाल्मीकि रामायण अंकित है।

रामलला सदन- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

महत्व- अयोध्या में यह पहला ऐसा मंदिर है, जिसे द्रविड़ शैली में बनाया गया है। यह भगवान श्रीराम के कु लदेवता भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान रंगनाथन का मंदिर है।

दशरथ महल- राम मंदिर से दूरी 700 मीटर

महत्व- राजा दशरथ ने यह महल बनवाया था, हालांकि बाद में इसका कई बार जीर्णोद्धार हुआ। यहां भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और भरत की मूर्तियां हैं।

रंग महल- राम मंदिर से दूरी 1 किमी

महत्व- इस मंदिर के संत खुद को सीताजी की सखी मानते हैं। मान्यता है कि विवाह के बाद इस मंदिर में माता सीता की मुंह दिखाई रस्म हुई थी।

अयोध्या के पास यह 4 तीर्थ भी देखें

स्थानमहत्वअयोध्या से दूरी
1भरत कुंडश्रीराम की पादुका रखकर भरत ने यहीं से 14 साल शासन किया।16 किलोमीटर
2गुप्तारघाटयहीं श्रीराम ने जल समाधि ली थी। वे यहीं से साकेतधाम चले गए थे।10 किलोमीटर
3मखभूमियहीं श्रीराम के जन्म के लिए राजा दशरथ ने यज्ञ किया था।20 किलोमीटर
4सूर्यकुंडयहां भगवान सूर्य का मंदिर और कुंड हैं।3 किलोमीटर
Ayodhya Darshan
Ayodhya Darshan
Ayodhya Darshan

अयोध्या के लिए कितने दिन का प्लान?

अयोध्या के लिए कम से कम पूरे एक दिन का समय रखें। ठीक से अयोध्या के स्थानों को देखने के लिए कम से कम तीन दिन का प्लान बनाना चाहिए।

अयोध्या में साल के प्रमुख उत्सव | Ayodhya Darshan

  • अयोध्या में रामनवमी, दीपावली दोनों पर खास उत्सव का माहौल होता है। इन दिनों यहां भक्त बड़ी संख्या में आते हैं।
  • चैत्र, कार्तिक और सावन में यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।
  • सावन झूला मेला (जुलाई-अगस्त) यहां देखने लायक होता है।
  • अक्टूबर-नवंबर में 14 कोसी परिक्रमा के साथ यहां कार्तिक मेला लगता है।
  • हर माह पूर्णिमा पर सरयू स्नान के दौरान यहां उत्सव का माहौल रहता है।

अपने वाहन से अयोध्या जाएं तो…

  • सामान्य रूप से आप अपने वाहन से भी अयोध्या जा सकते हैं। हनुमानगढ़ी और कनक भवन का मार्ग संकरा होने के कारण यलो जोन से वाहन पास कराना होता है। शेष अयोध्या में कोई दिक्कत नहीं है।
  • शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए टैक्सी मिल जाती है। जन्मभूमि स्थान पर ई-गोल्फ कार्ट की व्यवस्था है।
  • अयोध्या के सभी प्रवेश मार्गों पर वाहन पार्किंग बनाई गई है।

10 टिप्स अयोध्या में काम आएंग | Ayodhya Darshan

  1. आप राम जन्मभूमि परिसर के अंदर निजी सामान (फोन, वॉलेट, चार्जर, पेन, नोटबुक) नहीं ले जा सकते। परिसर में लॉकर नि:शुल्क है।
  2. पूरे शहर के लिए ई-बसें शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा गोल्फ कॉर्ट भी उपलब्ध रहेगी, जिसका किराया प्रतिव्यिक्त 50 रुपए रहेगा।
  3. मौसम और पर्व के लिहाज से अयोध्या जाने का सबसे अच्छा समय मार्च, अप्रैल, मई, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने हैं।
  4. राम मंदिर में बुजुर्गों और दिव्यांग भक्तों के लिए व्हील चेयर और लिफ्ट की व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध है।
  5. अयोध्या के अलावा लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह अयोध्या से लगभग 152 किलोमीटर दूर है। गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी हवाई अड्डों के बीच की दूरी क्रमशः 158 किमी, 172 किमी और 224 किमी है।
  6. रामलला के मंदिर के ठीक बाहर अमावा पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट की राम रसोई है। राम रसोई में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओ को यहां आधार कार्ड दिखाने से नि:शुल्क भोजन मिलता है।
  7. अयोध्या के लिए लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टैक्सी मिल जाएगी। करीब 3000 रुपए में टैक्सी बुक करके लखनऊ से अयोध्या जा सकते हैं।
  8. अयोध्या में राममंदिर में दर्शन के दौरान कम से कम 5 चौकियां हैं, जहां आपको सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है।
  9. अगर अचानक किसी चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ती है तो राम मंदिर का चिकित्सा शिविर है। इसके अलावा नजदीक ही श्रीराम अस्पताल भी है।
  10. हेल्प लाइन: सहायता के लिए रामजन्म भूमि थाना SHO से 9454403310 पर और रामजन्म भूमि हेल्प डेस्क- 05278 292000 पर संपर्क कर सकते हैं।
Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
Share This Article