Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: क्या छायेगा भगवा? अबकी बार किसकी सरकार?

Ishwar Chand
17 Min Read
Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: क्या छायेगा भगवा? अबकी बार किसकी सरकार?

ये देखने को मिलेगा 4 जून सुबह 8 बजे से बजे हर एक न्यूज़ चैनल पर जब तक हम जानते है ओपेनियन पोल क्या कहता है!

WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
Contents
Lok Sabha Election 2024 Opinion Pollएनडीए को प्रचंड बहुमत का अनुमान, भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर जीत सकती है 335 सीटेंकश्मीर घाटी में क्लीन स्वीप करेगी नेशनल कॉन्फ्रेंसहिमाचल में भारतीय जनता पार्टी का क्लीन स्वीपउत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का क्लीन स्वीप5 सूबों की 84 में से 74 सीटें जीतेगा एनडीएजानें पंजाब में कौन रहेगा सबसे आगे?AAP-कांग्रेस का गठबंधन का दिल्ली में कितना होगा असर?UP में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी बहुत बड़े अंतर सेगुजरात में BJP करेगी क्लीन स्वीपमहाराष्ट्र में कौन मारेगा बाजी?बिहार में एनडीए को मिल सकती है बंपर जीतपश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर का अनुमानकेंद्र शासित प्रदेशों में भी छा जाएगा भगवागोवा में भारतीय जनता पार्टी का क्लीन स्वीपनॉर्थ ईस्ट में एनडीए को मिल सकती है बड़ी सफलताअसम में भारतीय जनता पार्टी को मिल सकती है बड़ी सफलतातमिलनाडु में DMK का परचम, जानें AIADMK, BJP और कांग्रेस का हालतेलंगाना में कांग्रेस को मिल सकती हैं उम्मीद से ज्यादा सीटेकेरल में UDF को मिल सकती हैं बड़ी सफलताआंध्र प्रदेश में YSRCP को मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटेंओडिशा में BJP जीत सकती है सबसे ज्यादा सीटें, जानें BJD का हालझारखंड की 14 में से 13 सीटें जीतेगा NDA, एक सीट JMM के खाते मेंछत्तीसगढ़ में भी दिखेगा भारतीय जनता पार्टी का दमकर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी दिखाएगी अपना दम! जानें कितनी सीटें जीतेगी पार्टी

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: एनडीए को प्रचंड बहुमत का अनुमान, भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर जीत सकती है 335 सीटें, जानें अन्य दलों का हाल

Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll

Election Opinion Poll: लोकसभा चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है और अलग-अलग सियासी दल अपनी-अपनी संभावनाओं को लेकर तमाम दावे कर रहे हैं।

लोकसभा चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है और अलग-अलग सियासी दल अपनी-अपनी संभावनाओं को लेकर तमाम दावे कर रहे हैं।

Election Opinion Poll: लोकसभा चुनावों के 4 चरण हो चुके है और जनता के मन में भी तमाम तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। क्या भारतीय जनता पार्टी इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किए गए 370 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएगी? क्या NDA 400 सीटों पर अपना परचम लहरा पाएगी? क्या कांग्रेस अपने अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर बहुमत ला पाएगी?

एनडीए को प्रचंड बहुमत का अनुमान, भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर जीत सकती है 335 सीटें

कुछ Opinion Poll के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर केंद्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने की संभावना है। Opinion Poll के नतीजों के मुताबिक एनडीए को कुल 378 सीटें मिल सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी अकेले 335 सीटों पर जीत सकती है। INDI अलायंस को केवल 98 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस 37 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य पार्टियों को 67 सीटें मिल सकती हैं।

Read More  Indian Airforce Medical Assistant Group Y Admit Card 2024
कश्मीर घाटी में क्लीन स्वीप करेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस

अब आते हैं जम्मू-कश्मीर की तरफ। Opinion Poll के मुताबिक, घाटी की तीनों सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस जीत रही है, जबकि जम्मू रीजन की दोनों सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में आ सकती हैं। वहीं, लद्दाख की एक सीट एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी जीत सकती है। यहां पर कांग्रेस, PDP या गुलाम नबी आजाद की पार्टी को एक भी सीट जीतने की संभावना नजर नहीं आ रही।

हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी का क्लीन स्वीप

Opinion Poll के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी जबकि कांग्रेस के हाथ में एक भी सीट नहीं आने का अनुमान है।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का क्लीन स्वीप

Opinion Poll के मुताबिक उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी जबकि कांग्रेस के हाथ में एक भी सीट नहीं आने का अनुमान है।

5 सूबों की 84 में से 74 सीटें जीतेगा एनडीए

मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की 84 में से 74 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होती नजर आ रही है। वहीं INDI अलायंस के खाते में सिर्फ 9 सीटें दिख रही हैं, जबकि अकाली दल एक सीट जीत सकता है।

जानें पंजाब में कौन रहेगा सबसे आगे?

Opinion Poll के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आ रही है। सूबे की 13 सीटों से में से AAP 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि कांग्रेस के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 3 और अकाली दल 1 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
AAP-कांग्रेस का गठबंधन का दिल्ली में कितना होगा असर?

Opinion Poll के मुताबिक, दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत तय नजर आ रही है। इसका अर्थ यह हुआ कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

UP में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी बहुत बड़े अंतर से

Opinion Poll के मुताबिक जिसमें यूपी की सभी 80 में से भारतीय जनता पार्टी को 76 सीटे मिलने के अनुमान है। वहीं, INDI अलायंस के खाते में सिर्फ 4 सीटें दिख रही हैं

गुजरात में BJP करेगी क्लीन स्वीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनावों में यहां की सभी 24 सीटें जीती थीं, और 2024 में भी पार्टी इसी आंकड़े को कायम करने की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। यानी कि 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी कांग्रेस या किसी अन्य दल को यहां से एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है।

Read More  SBI Specialist Officer SO 2024: Online Form
महाराष्ट्र में कौन मारेगा बाजी?

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटे है। Opinion Poll के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को कुल 26 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं शिवसेना (Udhav Thakre) को 8 सीटें व शिवसेना (शिंदे) को 6 सीटें मिल सकती हैं। NCP (अजित पवार) को 4 सीटों व एनसीपी (शरद पवार) गुट को 2 सीटे मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस को केवल दो सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

बिहार में एनडीए को मिल सकती है बंपर जीत

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 17 और जनता दल यूनाइटेड 12 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं एलजेपी के दोनों धड़ों को 4 सीटें मिल सकती हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल को 4 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस का भी खाता खुल सकता है। कांग्रेस को किशनगंज से एक सीट मिलने का अनुमान है। उपेंद्र कुशवाह और जीटिंगम मांझी की पार्टी (HAM) को 1-1 सीट मिल सकती है।

पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर का अनुमान

Opinion Poll के नतीजों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटों में से टीएमसी-12 और भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं कांग्रेस को मात्र एक सीट मिलने का अनुमान है।

केंद्र शासित प्रदेशों में भी छा जाएगा भगवा

केंद्र शासित प्रदेशों में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीतने जा रही है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। Opinion Poll में ओपिनियन पोल के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेशों की पांच सीटों में से 4 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है जबकि कांग्रेस एक सीट पर ही सिमट के रह सकती है।

गोवा में भारतीय जनता पार्टी का क्लीन स्वीप

ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक गोवा की सभी दो लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिल सकती है। कांग्रेस और आप का खाता नहीं खुलने का अनुमान है।

नॉर्थ ईस्ट में एनडीए को मिल सकती है बड़ी सफलता

ओपिनियन पोल के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट की 11 सीटों में से एनडीए को 9 सीटों पर सफलता मिल सकती है जबकि कांग्रेस को केवल 1 सीट पर बढ़त मिल सकती है। वहीं अन्य पार्टियों को 1 सीटें मिल सकती हैं।

असम में भारतीय जनता पार्टी को मिल सकती है बड़ी सफलता

ओपिनियन पोल के मुताबिक असम की 14 सीटों में से 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर सकती है जबकि कांग्रेस को महज एक सीटों पर सफलता मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य पार्टियों को 3 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु में DMK का परचम, जानें AIADMK, BJP और कांग्रेस का हाल

ओपिनियन पोल के मुताबिक तमिलनाडु की 39 सीटों में से DMK 20 सीटें जीत सकती हैं जबकि AIADMK 4 और भारतीय जनता पार्टी 5 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं कांग्रेस 6 और अन्य को 4 सीटों पर सफलता मिल सकती है।

तेलंगाना में कांग्रेस को मिल सकती हैं उम्मीद से ज्यादा सीटे

तेलंगाना की 17 सीटों का भी ओपिनियन पोल सामने आ चुका है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, तेलंगाना की 17 में से 9 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 2 सीटों पर बीआरएस की जीत हो सकती है। वहीं AIMIM के खाते में एक सीट जा सकती है।

Read More  SSC CPO SI Paper I 2024 Admit Card
केरल में UDF को मिल सकती हैं बड़ी सफलता

केरल की 20 सीटों का भी ओपिनियन पोल सामने आ चुका है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, केरल की 20 में से 11 सीटें UDF जीत सकती हैं जबकि LDF को 6 सीटों पर सफलता मिल सकती है। अन्य को 3 सीटों पर सफलता मिल सकती है।

आंध्र प्रदेश में YSRCP को मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें

आंध्र प्रदेश की 25 सीटों का भी ओपिनियन पोल सामने आ चुका है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से YSRCP 15 सीटें जीत सकती हैं जबकि TDP 10 सीटें जीत सकती हैं।

Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
ओडिशा में BJP जीत सकती है सबसे ज्यादा सीटें, जानें BJD का हाल

ओडिशा की 21 सीटों का भी ओपिनियन पोल सामने आ चुका है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, ओडिशा की 21 में से 10 सीटों पर बीजेडी और 11 सीटों पर BJP की जीत हो सकती है।

झारखंड की 14 में से 13 सीटें जीतेगा NDA, एक सीट JMM के खाते में

ओपिनियन पोल के मुताबिक, झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से BJP 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि JMM के खाते में राजमहल की सीट जा सकती है। वहीं, BJP की साथी AJSU गिरिडिह से 1 सीट जीत सकती है।

छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा भारतीय जनता पार्टी का दम

छत्तीसगढ़ की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी सूबे में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट, जांजगीर चांपा पर जीत नसीब हो सकती है।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी दिखाएगी अपना दम! जानें कितनी सीटें जीतेगी पार्टी

ओपिनियन पोल में अब बारी है कर्नाटक की। ओपिनियन पोल के मुताबिक, कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी 22 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, जबकि कांग्रेस के खाते में 4 और JDS के खाते में 2 सीटें आएंगी। यानी कि कर्नाटक में एनडीए 28 में से कुल 22 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी के सूबे में कुल 3 सीटों का घाटा हो रहा है क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 25 सीटें जीती थीं।

Read More:

Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
Share This Article