Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा 2024 में कब? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Ishwar Chand
8 Min Read
Buddha Purnima 2024 बुद्ध पूर्णिमा 2024 में कब जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Buddha Purnima 2024 | बुद्ध पूर्णिमा 2024

Buddha Purnima 2024: सनातन धर्म में प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि बहुत पुण्यदायी मानी गई है। इस समय वैशाख का महीना चल रहा है और हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का बहुत ज्यादा महत्व है। वैशाख महीने की पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2024) को बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। वहीं हमारी पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने अपना 9वां अवतार बुद्ध (Buddha Avatar) के रूप में लिया था। पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी और सत्यनारायण भगवान की विधि-विधान से पूजा करने से घर में खुशहाली और धन का आगमन होता है।

WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now

बुद्ध पूर्णिमा 2024 डेट (Buddha Purnima 2024 Date)

बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान बुद्ध की 2586वीं जयंती है। वैशाख पूर्णिमा पर पवित्र नदी के जल से स्नान करना चाहिए, फिर घर में भगवान सत्यनारायण की पूजा और रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है। इससे मानसिक शांति मिलती है। सुख-समृद्धि का वास होता है।

Buddha Purnima 2024

बुद्ध पूर्णिमा 2024 मुहूर्त (Buddha Purnima 2024 Muhurat)

स्नान-दान – सुबह 04:04 – सुबह 05:26
पूजा का समय – सुबह 10:35 – दोपहर 12:18
चंद्रोदय समय – रात 07:12

Read More  Happy Durga Puja 2023 | दुर्गा पूजा 2023 कब होगी शुरू? पांच दिन के इस पर्व का महत्व

कब है बुद्ध पूर्णिमा

वैदिक पंचांग के अनुसार, बुद्धि पूर्णिमा 23 मई 2024 दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इस साल भगवान बुद्धि की 2586 वीं जयंती मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का विधान होता है। साथ ही घर में सत्यनारायण भगवान की कथा कराया जाता है। उसके बाद रात्रि के समय में चंद्र देव को अर्घ्य देने का विधान है। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

कौन थे गौतम बुद्ध ? (Gautam Budhha: Buddha Purnima 2024)

गौतम बुद्ध का जन्म का नाम सिद्धार्थ गौतम (Gautam Budhha) था। गौतम बुद्ध एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी। इनके जन्म स्थान को लेकर कई मत है। कई लोग नेपाल के लुम्बिनी नामक स्थान को बुद्ध का जन्म स्थान मानते हैं। यह माना जाता है कि गौतम बुद्ध (Gautam Budhha) ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया तथा उन्होंने पहली बार सारनाथ में धर्म की शिक्षा दी।

बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है ? (Buddha Purnima 2024 Significance)

Buddha Purnima 2024
महाबोधि मंदिर, बोधगया, बिहार
Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now

पौराणिक कथाओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा ((Buddha Purnima 2024) का संबंध बुद्ध के साथ केवल जन्म भर का नहीं है बल्कि इसी पूर्णिमा तिथि को वर्षों वन में भटकने व कठोर तपस्या करने के पश्चात बोधगया में बोधिवृक्ष नीचे बुद्ध को सत्य का ज्ञान हुआ। वैशाख पूर्णिमा के दिन ही कुशीनगर में उनका परिनिर्वाण हुआ। बुद्ध पूर्णिमा ((Buddha Purnima 2024) पर भगवान बुद्ध को मानने वाले उनके अनुयायी उनके उपदेश सुनते है और उनके बताए सत्य के मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं। और अन्य लोगों को भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

Read More  Happy Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए मुहूर्त और पूजा विधि

बुद्ध पूर्णिमा पर जरुर करें ये काम (Buddha Purnima 2024 Upay)

बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2024) के दिन जल से भरा कलश और पकवान दान करे तो गौ दान करने के समान पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन घर में सत्यनारायण भगवन की कथा करें और रात्रि काल में मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। कहते हैं इससे धन में उन्नति होती है।

Read More:

Telegram Channel Card
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Card
WhatsApp Group Join Now
Share This Article