Holika Dahan 2025 : इस साल कब है होलिका दहन? जानिए मुहूर्त और पूजा विधि

5 Min Read

Holika Dahan 2025: 13 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 19 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 53 मिनट का समय मिलेगा। होलिका दहन, होली त्यौहार का पहला दिन, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलेंडी, धुलंडी और धूलि आदि नामों से भी जाना जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है।

Holika Dahan 2025: दहन का मुहूर्त

होलिका दहन का शुभ समय 13 मार्च को रात्रि 11:26 बजे से 14 मार्च को रात्रि 12:19 बजे तक रहेगा, जो लगभग 53 मिनट का होगा। जो शाम 06:57 बजे से रात 08:14 बजे तक (भद्रा पुंछ) और रात 08:14 बजे से रात 10:22 बजे तक (भद्रा मुख) होता है। भद्रा काल को होलिका दहन के लिए अशुभ माना जाता है।

Holika Dahan 2025: होलिका दहन का शास्त्रोक्त नियम

फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक होलाष्टक माना जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। पूर्णिमा के दिन होलिका-दहन किया जाता है। इसके लिए मुख्यतः दो नियम ध्यान में रखने चाहिए :-

  1. पहला, उस दिन “भद्रा” न हो। भद्रा का ही एक दूसरा नाम विष्टि करण भी है, जो कि 11 करणों में से एक है। एक करण तिथि के आधे भाग के बराबर होता है।
  2. दूसरा, पूर्णिमा प्रदोषकाल-व्यापिनी होनी चाहिए। सरल शब्दों में कहें तो उस दिन सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्तों में पूर्णिमा तिथि होनी चाहिए।
    होलिका दहन (जिसे छोटी होली भी कहते हैं) के अगले दिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ रंग खेलने का विधान है और अबीर-गुलाल आदि एक-दूसरे को लगाकर व गले मिलकर इस पर्व को मनाया जाता है।

Holika Dahan 2025: होलिका दहन की पौराणिक कथा

holika dahan
Holika Dahan 2025

Holika Dahan 2025: होलिका दहन का इतिहास

होली का वर्णन बहुत पहले से हमें देखने को मिलता है। प्राचीन विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी में 16वीं शताब्दी का चित्र मिला है जिसमें होली के पर्व को उकेरा गया है। ऐसे ही विंध्य पर्वतों के निकट स्थित रामगढ़ में मिले एक ईसा से 300 वर्ष पुराने अभिलेख में भी इसका उल्लेख मिलता है। कुछ लोग मानते हैं कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने पूतना नामक राक्षसी का वध किया था। इसी ख़ुशी में गोपियों ने उनके साथ होली खेली थी।

Holika Dahan 2025: पूजा की विधि

Share This Article
Exit mobile version